Umang Logo
  • Home
  • About Us
  • Services
  • Special School
  • Activities
  • Placements
  • Donation
  • Contact Us
Need help! +91 98266 44914
Umang Logo Umang
  • Home
  • About Us
  • Services
  • Special School
  • Activities
  • Placements
  • Blog
  • Donation
  • Contact Us
Need help! +91 98266 44914
Email us guaravdeepumang@gmail.com

Our Gallery

Explore heartwarming moments from our activities, events, workshops, and daily life at Umang

Gallery Image
उमंग संस्था द्वारा 1 मई से 15 जून तक संचालित जी.डी. रेनबो विद्यालय में दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष समर कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में संस्था से जुड़े अनेक दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समर कैंप के दौरान दिव्यांगजनों को कंप्यूटर प्रशिक्षण, चित्रकला, नृत्य, खेलकूद, संगीत, योग, लेखन तथा चिकित्सकीय परामर्श जैसी विविध गतिविधियों का लाभ प्रदान किया गया। विद्यालय में अवकाश होने के कारण यह शिविर दिव्यांगजनों के लिए अपनी रुचि और प्रतिभा को निखारने का एक उत्कृष्ट अवसर सिद्ध हुआ।इस आयोजन के माध्यम से संस्था ने दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें रचनात्मक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया।
Gallery Image
उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 8 अप्रैल 2025, मंगलवार को सातवें वर्ष के अवसर पर राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह “उमंग उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन दिव्यांगजनों की प्रतिभा, आत्मबल और अदम्य जज़्बे को समर्पित रहा।“दूर हो मंज़िल, रास्ता मुश्किल… फिर भी चलते जाना रे, राही रे…”इस पंक्ति को सार्थक करते हुए कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया कि जब संघर्ष शारीरिक या मानसिक सीमाओं के साथ हो, तब वह केवल चुनौती नहीं, बल्कि साहस और प्रेरणा का स्रोत बन जाता है।उमंग उत्सव के मंच पर मध्यप्रदेश के 20 जिलों—भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, इटारसी, होशंगाबाद, खंडवा, विदिशा, राजगढ़, मुरैना, बैतूल, सारणी आदि—से आए दिव्यांगजनों ने अपनी कला और प्रतिभा से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।गायन] नृत्य] नाटक एवं फैशनशो की प्रस्तुतियाँ ऊर्जा, आत्मविश्वास और उल्लास से परिपूर्ण रहीं।मानसिक दिव्यांग बच्चों की संगीतमय प्रस्तुतियों ने अभिभावकों की आँखों में गर्व और खुशी के आँसू ला दिए।मूकबधिर बच्चों द्वारा प्रस्तुत भारतीय नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।दृष्टिबाधित कलाकारों ने अपने स्वर और ताल से पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।वहीं बहुविकलांगता से ग्रसित छात्र-छात्राओं द्वारा रामायण के राम-वनवास प्रसंग का सजीव मंचन अत्यंत भावुक कर देने वाला रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें श्रीमती दीप्ति पटवा (संस्थापक, उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी), सुश्री अंकिता धाकरे (डिप्टी सेक्रेटरी), श्री आर.के. सिंह (जॉइंट डायरेक्टर), श्री विश्वजीत झारिया (कार्यालय प्रमुख, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग) सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।सरस्वती वंदना के पश्चात सातवें उमंग उत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ, जिसमें 150 से अधिक दिव्यांगजन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि—“जब ईश्वर किसी रूप में कमी देता है, तो उसके साथ कोई विशेष गुण भी अवश्य प्रदान करता है; आवश्यकता केवल उस हुनर और आत्मविश्वास को निखारने की होती है।”कार्यक्रम के अंत में संस्थापक श्रीमती दीप्ति पटवा ने सभी अतिथियों] कलाकारों, सहयोगियों एवं दर्शकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
Gallery Image
11 अप्रैल को उमंग गौरवदीप वेलफेयर सोसाइटी के छात्र-छात्राओं ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में संस्था के मूकबधिर छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल स्वयं को, बल्कि पूरी संस्था को गौरवान्वित किया।प्रथम स्थान प्राप्त करने की घोषणा होते ही छात्राओं की प्रसन्नता और उत्साह शब्दों में व्यक्त करना कठिन था। उनकी आँखों में झलकता आत्मविश्वास, मुस्कान और गर्व इस बात का प्रमाण था कि मेहनत, लगन और अवसर मिलने पर कोई भी प्रतिभा पीछे नहीं रहती। यह उपलब्धि सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनी।
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Gallery Image
Umang Logo Umang.

Toll free customer care

+91 98266 44914

Need live support!

guaravdeepumang@gmail.com

Follow On

Quick Link

Home About Services Activities Gallery Placements Blog Contact

Services

G.D. Rainbow School Special School Development Sign Language Training Vocational Training Speech & Hearing Centre Parent Association

Support

Help Privacy policy Term's & Condition Support Donate
Copyright © 2025 Umang Gauravdeep Welfare Society || SSDIGIMARK All Rights Reserved.